Posts

Showing posts from February, 2012

मेरी प्रेरणा - मेरे पापा.. !!

Image
आंखें खोली जिस दिन दुनिया में , गोद में खुद को पाया था .. फिर किसी दिल ने मुझेको , अपने दिल से लगाया था ..!! इस बैगनी दुनिया में , उन हाथो को जब थांम लिया .. आंखे उनकी भर आई जब , " पापा " मैंने नाम लिया ..!! मेरी आंखे नम देखकर , वो भी   रह   ना पाते है .. मेरी   रक्षा करने   को  ,  दुनिया   से   वो   लड़   जाते   है ..!! कितने बरस बीत गए , पर यह रिश्ता  गहराया है .. दुनिया की इस दौड़ में हमको ,  उन्होंने आगे बढाया है ..!! एक विश्वास है उनका मुझ पर , जो मुझको जीत दिला ता है .. उनकी आँखों   की चमक से , एक सुकून मिल जाता है ..!! बस अब इतनी इच्छा है की , उनका सर न झुकने दे .. उनकी बेटी के कदमो को , किसी तरह न रुकने दे ..!! अब तक उनकी छाया में , संस्कारो को पाया है .. उनकी सिख से ही हमने , इस दुनिया को अपनाया है ..!! आज इस   मौके पर उनको , यह विश्वास दिलाते है .. जन्मदिवस पर उनके हम   , सारी खुशिया लुटाते है ..!! :) Happy Birthday PAP